Together we can | Poem in English
August 07, 2023
गणेश भगवान की आरती
ॐ जय गणेश गिरिजा सुवन।
मंगल मूल सुजान।।
कहत अयोध्यादास तुम,
देहु अभय वरदान।।
ॐ जय गणेश गिरिजा सुवन।
मंगल मूल सुजान।।
जै गनेश जै गनेश जै गनेश देवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा।।
ॐ जय गणेश गिरिजा सुवन।
मंगल मूल सुजान।।
एकदन्त दयावंत, चार भुजाधारी।
माथे पे तिलक सोहे, मूसे की सवारी।।
ॐ जय गणेश गिरिजा सुवन।
मंगल मूल सुजान।।
पान चढ़े, फूल चढ़े, और चढ़े मेवा।
लड़ूअन का भोग लगे, संत करे सेवा।।
ॐ जय गणेश गिरिजा सुवन।
मंगल मूल सुजान।।
जै गनेश जै गनेश जै गनेश देवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा।।
ॐ जय गणेश गिरिजा सुवन।
मंगल मूल सुजान।।